Bihar mukhyamantri Kanya utthan Yojana 2023: बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2023 के लिए आवेदन शुरू

Rate this post

Bihar mukhyamantri Kanya utthan Yojana 2023: हम सभी जानते हैं कि बिहार सरकार हमेशा ही कन्याओं के लिए कल्याणकारी योजनाएं लाती रहती है। इसी में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार mukhyamantri Kanya utthan Yojana 2023 का शुरूआत किया है। जी योजना के तहत सरकार राज्य की कन्याओं का जीविका में सुधार के लिए जन्म से लेकर स्नातक की डिग्री लेने तक आर्थिक सहायता अनुदान के रूप में प्रदान करेगी।

बिहार सरकार अपने राज्य की महिलाओं को सशक्त बनाने एवं बालिकाओं के भ्रूण हत्या को कम करने के लिए इस योजना की शुरूआत किया है। सरकार इस योजना के द्वारा बालिकाओं के जन्म को लेकर प्रोत्साहन करेंगे एवं लड़कियों के शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए अनुदान प्रदान करेगी। यह योजना कन्याओं के लिए बड़ा ही कल्याणकारी होने वाला है और इससे कन्याओं का भ्रूण हत्या में बहुत कमी आएगी। इस योजना का लाभ दो वर्ष की बच्चियों को मिलने वाला है। अगर आपके घर में भी 2 वर्ष या उससे कम उम्र की बच्चियों है तो आप इस योजना का लाभ ले सकते हैं। यहां पर हम आपको बिहार mukhyamantri Kanya utthan Yojana 2023 के आवेदन प्रक्रिया एवं पात्रता संबंधित संपूर्ण जानकारी देंगे तो आप इसे ध्यानपूर्वक पढ़े।

Mukhymantri Kanya utthan Yojana 2023 latest update

Mukhymantri Kanya utthan Yojana 2023
Mukhymantri Kanya utthan Yojana 2023

दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे Mukhyamantri Kanya utthan Yojana वर्ष 2022 से ही प्रारंभ किया गया था। पहले वर्ष में लाखों कन्याओं ने इस योजना के तहत लाभ प्राप्त किया है। अब सरकार द्वारा दोबारा से इस योजना के तहत आवेदन स्वीकार करना प्रारंभ हो चुका है। सरकार इस योजना के तहत अब अलग-अलग समय पर विभिन्न राशियों के रूप में आर्थिक सहायता प्रदान करेगी ।

बिहार सरकार का उद्देश्य इस योजना के तहत राज्य मैं कन्याओं का भ्रूण ह्त्या रोकना एवं कन्या के जन्म को प्रोत्साहन करना है। सरकार इस योजना के तहत बालिका शिशु मृत्यु दर को कम करना चाहती है। Mukhyamantri Kanya utthan Yojana 2023 के तहत घर में जन्म लेने वाली बालिका एवं अस्पताल में जन्म लेने वाली बालिका दोनों को लाभ दिया जाएगा।

Mukhymantri Kanya utthan Yojana 2023 की विशेषता।

  • कन्या उत्थान योजना की शुरुआत बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा किया गया है।
  • इस योजना के तहत बिहार सरकार अपने राज्य की बालिकाओं के शिशु मृत्यु दर को कम करना चाहती है।
  • बिहार सरकार इस योजना के माध्यम से बालिकाओं के जन्म देने के लिए प्रोत्साहित कर रही है।
  • बिहार सरकार योजना के तहत राज्य में बालिका शिशुओं के जन्म से लेकर स्नातक की पढ़ाई करने तक आर्थिक सहायता प्रदान करेगी।।
  • बिहार सरकार इस योजना के तहत अलग-अलग चरणों में शिशुओं की उम्र के हिसाब से राशि प्रदान करेगी।
  • इस योजना का लाभ सिर्फ प्रथम एवं द्वितीय बालिका शिशु को मिलेगा।
  • इस योजना के तहत जन्म से लेकर स्नातक की डिग्री तक बालिका को लाखों रुपए तक का सहायता राशि सरकार द्वारा प्रदान किया जाएगा।

Bihar mukhymantri Kanya utthan Yojana 2023 benefits

 वर्ष 2023 मैं बिहार सरकार के द्वारा लाई गई बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत कन्या शिशुओं को कई चरणों में आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इस योजना के तहत बालिका शिशु के जन्म लेने से लेकर स्नातक की डिग्री लेने तक सरकार द्वारा पैसे दिए जायेंगे।

हम आपको बताते हैं कि किस-किस स्थिति पर बिहार सरकार इस योजना के तहत कितने पैसे प्रदान करेगी। आपको बता दे कि यह राशि सीधा कन्या के माता-पिता के बैंक खाते में भेज दिए जाएंगे।

इस योजना के तहत समाज कल्याण विभाग के द्वारा पैसे दिए जाएंगे पहले दो चरण का।

  • कन्या के जन्म लेने पर भेंट स्वरूप ₹2000 दिए जाएंगे।
  • कन्या के 1 वर्ष पूरे होने पर₹1000 की भेंट दिया जाएगा सरकार के द्वारा।

अब अन्य विभागों द्वारा अगले चरण की सभी राशि प्रदान की जाएगी जिनमें स्वास्थ्य विभाग एवं आदि विभाग आती है।

  • कन्या के 2 वर्ष पूर्ण होने के बाद  ₹2000 मिलेगा।
  • कक्षा 1 से 2 के बीच में हर वर्ष ₹600 मिलेगा।
  • कक्षा तीन से पांच के बीच में हर वर्ष ₹600 मिलेगा।
  • कक्षा 6 से 8 के बीच में हर वर्ष ₹1000 मिलेगा।
  • कक्षा 9 से लेकर 12 के बीच में हर वर्ष 15 सो रुपए दिया जाएगा।
  • कक्षा दसवीं में 60% के साथ पास करने के बाद ₹10000 दिया जाएगा।
  • कक्षा 12वीं में 60% के साथ पास करने के बाद ₹10000 दिए जाएगा।
  • स्नातक में 60% के साथ पास होने के बाद ₹50000 दिए जाएगा।

Eligibility for mukhyamantri Kanya utthan Yojana 2023

  • बिहार सरकार के इस योजना के तहत आवेदक के माता-पिता बिहार के मूल निवासी होने चाहिए।
  • इस योजना का लाभ सिर्फ और सिर्फ पुत्री के जन्म लेने पर ही दिया जाएगा।
  • इस योजना के द्वारा लाभ लेने वाली कन्या का उम्र 0 से लेकर 2 वर्ष के बीच होना चाहिए।
  • इस योजना का लाभ सिर्फ और सिर्फ जन्म लेने वाली प्रथम एवं द्वितीय कन्या को दिया जाएगा।
  • अगर प्रथम या द्वितीय द्वितीय कन्या जुड़वा जन्म लेती है तो भी उसे इस योजना के तहत लाभ प्रदान किया जाएगा।

Bihar mukhyamantri Kanya utthan Yojana 2023 आवश्यक दस्तावेज 

  • आवेदक के माता-पिता का आधार कार्ड
  • पुत्री का जन्म प्रमाण पत्र
  • बच्चों के मां के साथ तस्वीर
  • बैंक खाता का पासबुक
  • पैन कार्ड की फोटो कॉपी
  • मोबाइल नंबर

 How to apply Bihar mukhyamantri Kanya utthan Yojana 2023

दोस्तों अगर आप इस योजना के तहत आवेदन करना चाहते हैं तो आप ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। वैसे हम आपके यहां पर स्टेप बाय स्टेप इस योजना में लाभ लेने हेतु आवेदन करने की प्रक्रिया बता रहे हैं।

  • सबसे पहले आपको इस योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाना है।
  • होम पेज पर जाने के बाद आपको बहुत सारे ऑप्शन मिलेंगे।
  • आधिकारिक वेबसाइट पर आपको आवेदन करने का लिंक मिलेगा।
  • आपको उसे लिंक पर क्लिक कर देना होगा।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।
  • वहां पर आपको आवेदन करने के लिए आवेदन पत्र खुल जाएगा।
  • अब आपको उसे आवेदन पत्र में सभी जानकारी को भरना होगा।
  • अब उसमें मांगे गए आवश्यक दस्तावेज को संयुक्त करना होगा।
  • उसके पश्चात आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा।
  • सबमिट पर क्लिक करते ही आपका आवेदन सत्यापन हो जाएगा।

Leave a Comment